फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी नागरिकों का आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी नागरिकों का आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

गिरफ्तार चार आरोपितों को जेल, मोटी रकम वसूल कर नेपाल के लोगों का बनाते थे आधार कार्ड
महराजगंज/नौतनवां। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने शनिवार को नौतनवां के सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विदेशी (नेपाली) नागरिकों का आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने कई स्थानों पर दबिश देकर नौतनवां, सोनौली व कोल्हुई से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ फर्जीवाड़ा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गोरखपुर के एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि काफी दिनों से नौतनवां के सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाल के नागरिकों से मोटी रकम लेकर आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को फोर्स के साथ नौतनवां क्षेत्र के कई स्थानों पर छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में रकम वसूल कर फर्जी आधार कार्ड बनाने संबंधित कई दस्तावेज मिले। इसी आधार पर आरोपित मैनुद्दीन कुरैशी उर्फ सलमान निवासी उस्मान नगर व आशु थापा निवासी गौतमबुद्ध नगर कस्बा नौतनवां, श्यामसुंदर चौहान निवासी त्रिलोकपुर टोला पहुनी थाना सोनौली, नरेंद्र प्रताप सिंह निवासी कोल्हुई को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो लैपटॉप, चार मोबाइल, चार फर्जी नाम व पता अंकित आधार कार्ड, कुछ नकदी सहित अन्य उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपितों से पूछताछ के बाद इनके खिलाफ नौतनवां थाने में कूटरचित दस्तावेज के आधार पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करने, सूचना प्रौद्योगिकी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक नौतनवां के राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी आरोपितों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें