फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमानत के बाद निकाली बाइक रैली, 12 बाइक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में भेजा गया था जेल
विज्ञापन

कोल्हुई (महराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोपी को जमानत मिलने के बाद बाइक रैली निकालना भारी पड़ गया। रविवार को पुलिस ने रैली में शामिल बाइकों को सीज कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी दो-दिन पूर्व सोशल मीडिया पर गैस को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में गिरफ्तार हुआ था। शनिवार की शाम को वह जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद उसने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाली, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। पुलिस ने 12 बाइकों को सीज किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के इस प्रकार की रैली निकालना नियमों के खिलाफ है। आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि रैली में उपयोग बाइकों को सीज करने की कार्रवाई चल रही है। लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें। अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें