फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताला तोड़कर दुकान से 40 मोबाइल और 10 ब्लूटूथ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के गोधवल चौराहे पर शुक्रवार रात चोरों ने मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर 40 रिपेयर किए गए मोबाइल और 10 नए ब्लूटूथ उठा ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

परसिया इंदरपुर निवासी नौमीनाथ मौर्य की गोधवल चौराहे पर दीपक मोबाइल वीडियोग्राफी सेंटर के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान पहुंचे तो गैलरी के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो 40 रिपेयर किए गए मोबाइल और 10 नए ब्लूटूथ गायब थे।
इसी रात चोरों ने पिपरा लाला निवासी रंजीत भारती की गुमटी का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। रंजीत रात में दुकान का सामान घर ले गए थे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी कतरारी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। एक कैमरे में बाइक से उतरकर दुकान की ओर जाता युवक दिखाई दिया है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें