फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, पत्नी और बेटे से भी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा बजहा ऊर्फ अहिरौली में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की रात ठेले पर मटर बेच रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार को पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्रामसभा बजहा ऊर्फ अहिरौली निवासी रामपत कुशवाहा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि आठ अगस्त की शाम करीब सात बजे उनका पुत्र महेंद्र कुशवाहा अहिरौली प्राथमिक विद्यालय के पास ठेले पर मटर बेच रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही राकेश राठौर पुत्र परमहंस राजभर, प्रभास, सिकंदर और प्रभास की पत्नी वहां पहुंचीं और पुरानी रंजिश को लेकर महेंद्र से गाली-गलौज करने लगीं।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चारों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से महेंद्र की पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंची महेंद्र की पत्नी लीलावती और पुत्र अंश के साथ भी मारपीट की गई। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें