फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत में युवक पर ईंट से किया हमला, वीडियो वायरल

Sat, 24 May 2025 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शनिवार को शहर में एक युवक खेत देखने गया था। जहां पहले से मौजूद कुछ लोग गोलबंद होकर उस पर ईंट से हमला कर दिया। इस मामले का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शहर स्थित हिंदी वार्ड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति पिलर लगी जमीन से कुछ दूरी पर कुदाल लेकर मेडबंदी कर रहा है। इसी बीच एक शख्स पहुंचा। उसके बाद मेडबंदी कर रहे व्यक्ति से कहासुनी करने लगता है। कुछ देर बाद मेडबंदी कर रहे व्यक्ति के कुछ परिजन भी आ पहुंचते हैं। इस दौरान बात आगे बढ़ती चली गई। इसी बीच मेडबंदी कर रहे व्यक्ति और उसके परिजन आक्रोशित हो उठे। फिर शख्स पर ईंट चलाकर हमला करने लगे। वीडियो में देखा जा रहा है कि खेत पहुंचे शख्स हमलावरों से बचकर भागने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हमलावर ईंट से वार करते हुए दौड़ा रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार दोनों पक्षों में जमीनी विवाद था। मामला संज्ञान में आते ही राजस्व विभाग के साथ पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। मौके पर शांति व्यवस्था है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें