फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, दो मासूमों पर भी हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा थाना क्षेत्र के ढोढया गांव का मामला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ढोढया गांव निवासी एक युवक ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ढोढया गांव निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र कमालुद्दीन के अनुसार वह दो जून की शाम करीब पांच बजे लेड़ुआ महुआ से बाल कटवाकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि लेड़ुआ महुआ के आगे नाले के पास पुरानी रंजिश में गांव के सेराज अहमद, मोहम्मद अशरफ और तनवीर अहमद ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान उनके साथ मौजूद उनके दो मासूम बच्चे हसन रजा (8) और अमीर (5) को भी आरोपियों ने पटक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसओ बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें