फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा : 2,585 अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन
मौलाना आजाद इंटर कॉलेज पर टीजीटी परीक्षा के लिए कतार में खड़े परीक्षार्थी।  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा की प्रथम एवं द्वितीय पाली बृहस्पतिवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में कुल 4,662 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2585 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2077 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 2,324 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 1,348 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 976 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में पंजीकृत 2338 अभ्यर्थियों में से 1237 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1101 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्रवार आकड़ों के अनुसार प्रथम पाली में हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज गोला बाजार में 480 में से 293, हीरालाल राम निवास पीजी कॉलेज में 466 में से 258, संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज में 384 में से 246, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज में 384 में से 225, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 384 में से 206 तथा पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 226 में से 120 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में 480 में से 234, हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज में 466 में से 264, संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज में 384 में से 191, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज में 384 में से 199, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 384 में से 238 तथा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 240 में से 111 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें