फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरात से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Mon, 03 Mar 2025 07:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली/चौक बाजार। थाना क्षेत्र के छपिया में महराजगंज-गोरखपुर संपर्क मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंगरहना निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के टेंगरहना निवासी रवि चौधरी (24) बाइक से परतावल अपने दोस्त की बारात में शामिल होने गए थे। बरात से देर रात करीब एक बजे वापसी के समय छपिया चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की। उधर, रवि के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार को एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों समेत आसपास के लोग फफक पड़े। रवि पांच बहनों और एक भाई से बड़ा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। रंजीत अपने भाई के शव से लिपटकर रो रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें