फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक ने बालिका से की दरिंदगी, केस दर्ज

Sat, 17 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पाउडर लगवाने के बहाने एक युवक ने घर के पीछे ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया। परिजनों को आता देख आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

बालिका के दादा की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के दादा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नौ वर्षीया पोती पड़ोसी के घर के पास खेल रही थी। इस बीच पड़ोस का ही करीब 20 वर्षीय युवक पोती को बहला-फुसलाकर अपने घर के पीछे ले गया और अपने शरीर में पाउडर लगवाया। उसके बाद बालिका से अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म किया। बालिका चिल्लाने लगी तो युवक उसका गला दबाने लगा। शोर सुनकर बालिका की मां को आते देखकर आरोपी भाग गया।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर अड्डा बाजार चौकी पुलिस तथा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली। उनके अनुसार, बालिका के दादा की तहरीर पर दुष्कर्म तथा अन्य धाराओं में आरोपी हरिदर्शन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें