फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ड्राइविंग सीख रहे युवक ने गुमटी व बाइक में मारी टक्कर

Sun, 15 Dec 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार कस्बे में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अफरा-तफरी मच गई। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक बाइक व गुमटी को तोड़ते हुए दीवार से भिड़ गई।
विज्ञापन

लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार कस्बे में स्थित एक चाय की दुकान पर शनिवार की सुबह कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने एक युवक को कार सीखने के लिए दे दी। युवक कार लेकर मुख्य चौराहे की तरफ निकल गया। वह अभी संत शरण सिंह चौक के पास पहुंचा था कि कार अनियंत्रित हो गई और इंडियन पब्लिक स्कूल के सामने खड़ी शिक्षक राजू की बाइक व रामदुलारे की पान की गुमटी को टक्कर मारते हुए दीवार से जा भिड़ी। हादसे में कार बाइक व गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें