फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुल से नहर में युवक ने लगाई छलांग, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बैठवलिया भेड़िहारी पुल से एक युवक शुक्रवार को नारायणी गंडक नहर में छलांग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस गोताखोर की मदद से लापता युवक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के भेड़िहारी टोला गोसाईपुर सोनू (28) की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। ऐसे में परिजन उनका इलाज करा रही थी। मानसिक हालात ठीक नहीं होने चलते सोनू इधर-उधर घूमता रहता था। घूमते हुए वह नारायणी गंडक नहर के बैठवलिया भेड़िहारी पुल पर जा पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार नहर में कूदे युवक सोनू की तलाश गोताखोर की मदद से की जा रही है। फिलहाल अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें