परतावल। गोरखपुर–महराजगंज मुख्य मार्ग पर परतावल स्थित एक बाइक एजेंसी के पास बीते शुक्रवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक सुहेल की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
हादसे में नगर पंचायत परतावल के छातिराम निवासी विजय प्रताप सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि ग्राम सभा अमवा निवासी सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया था, मेडिकल कॉलेज में हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। तमाम प्रयासों के बावजूद चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके। सुहेल की शादी महज एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी असामयिक मौत से पत्नी सहित पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।