फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में गिरे युवक का पता नहीं चला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। धानी क्षेत्र के खड़खड़िया पुल से राप्ती नदी में बुधवार रात मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में गिरा युवक एक दिन बाद भी नहीं मिला है। सुबह से ही एसएसबी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें लगाई गई हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी युवक का पता नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र के नौसागर टोला सुखचयनपुर निवासी रमेश पुत्र रामदवन उम्र 35 वर्ष जो बुधवार रात्रि में आठ बजे के करीब साथियों के साथ मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के दौरान खड़खड़िया घाट पुल से राप्ती नदी पर गया जहां अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय, सीओ दीपशिखा वर्मा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
रात में बिजली का इंतजाम नहीं होने और अंधेरा होने के कारण तत्काल बचाव कार्य शुरू करने में दिक्कत हुई। इसके बाद युवक की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गईं। बृहस्पतिवार को भी चार टीमों ने नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


धानी चौकी प्रभारी निलंबित
महराजगंज। मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक के नदी में डूबने की घटना में लापरवाही बरतने पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने चौकी प्रभारी धानी उपनिरीक्षक अमित सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। एसपी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान अपने पदीय दायित्वों और कर्तव्यों के निर्वहन में प्रथमदृष्टया लापरवाही एवं शिथिलता पाए जाने पर चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें