फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन की टक्कर से युवक की गई जान

Tue, 19 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में 17 मई की रात को अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई दीपक चौहान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं के तहत फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

मृतक युवक की पहचान सिद्धार्थ नगर (उत्तर प्रदेश) के धर्मसिंहवा निवासी गोविंद (32) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सुल्तानपुर गांव में किराये पर रहता था व बिरयानी की रेहड़ी लगाता था। मृतक के भाई दीपक चौहान ने पुलिस को बताया कि 17 मई की रात करीब 11 बजे बिट्टू के ढाबा के पास उसके भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें