फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहाते समय पानी में डूबकर युवक की मौत

Thu, 10 Jul 2025 05:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी चौराहे से 200 मीटर पश्चिम नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग के पास बृहस्पतिवार की सुबह गड्ढे में नहाते समय ग्राम सिसहनिया उर्फ शीशमहल, टोला कल्याणपुर निवासी मनोज प्रजापति डूब गया। पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर उसे पानी से बाहर निकला, मगर तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले ली। पता चलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों की सिफारिश पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सिसहनिया उर्फ शीशमहल, टोला कल्याणपुर निवासी मनोज प्रजापति (25) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से सेखुआनी चौराहे पर गया था। घर लौटते समय सेखुआनी चौराहे से दो सौ मीटर पश्चिम बघेला नाला के पहले एक गढ्ढे में नहाते समय डूब गया।
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे लोग उसे पानी में डूबते देखकर बचाने के लिए दौड़े और पानी से बाहर निकाला, मगर तब उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस के उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल और आदर्श सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया।
थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद

इकलौता बेटा था मनोज
बताया जा रहा है कि मृतक मनोज प्रजापति अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, लेकिन मानसिक संतुलन सही न रहने के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इकलौते पुत्र की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पिता सर्वजीत व माता शीला का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें