फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिल्ली में छत से गिरकर युवक की मौत

Fri, 09 May 2025 06:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। छह माह पहले दिल्ली कमाने गए शीशगढ़ गांव के एक युवक की बुधवार की रात छत से गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया गया कि बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम शीशगढ़ निवासी चन्नर का छोटा पुत्र अजय छह माह पहले शीशगढ़ से फरीदाबाद स्थित एक लोहे की फैक्ट्री में काम करने गया था। अजय बुधवार की रात खाना खाकर छत पर टहल रहा था। इस बीच वह नीचे गिर गया।
अजय के छत से नीचे आने में देर होते देखकर साथ रह रहे गांव के साथी खोजते हुए छत पर गए तो वह वहां नहीं मिला। खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि अजय नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल पड़ा है। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसका शव शीशगढ़ गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी मनीषा रो-रोकर बेसुध हो जा रही है। बताया जाता है कि बड़ी मन्नतों के बाद अजय को एक पुत्र हुआ है, जो छह माह का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें