भिटौली। 16 दिन पहले बच्चों के खेल-खेल में हुए विवाद के बाद दो परिवारों में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक पक्ष की महिला ने घुघली थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजनेती निवासी ग्राम पकड़ी सिसवा थाना घुघली ने बताया कि 11 अक्तूबर को उसके घर के पास पुल पर उसके नौ वर्षीय बेटे का पड़ोस के 10 वर्षीय बच्चे से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उसका बेटा गहरे पानी में गिर गया, जिसे लोगों ने किसी तरह बचाया। इस बात को लेकर जब वह उलाहना देने गईं तो उनके सात मारपीट की गई।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि की तहरीर के आधार पर मंगलवार को आरोपी मीरा एवं जलविजय पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।