फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओबरी के पास गड्ढे में पलटी पानी से लदी जर्जर जीप, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। घोड़हवा-चौक मार्ग पर ग्रामसभा ओबरी के समीप मंगलवार को पानी से लदी एक जर्जर जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक जर्जर जीप को टैक्सी से पिकअप की तरह तैयार कर उसमें एक हजार लीटर की पानी की टंकी लगाई गई है। सप्लायर इस वाहन से जगदौर से पानी भरकर निचलौल बाजार की दुकानों पर पहुंचता है। मंगलवार सुबह पानी लेकर निचलौल की ओर आते समय ओबरी के पास जीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। वाहन में पानी की टंकी के अलावा बोतलें और बोरों में पानी के पाउच भी लदे थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जीप को सीधा कराने के बाद मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें