फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: थाईलैंड से छह किलो गांजा लेकर पहुंचे दो भारतीय काठमांडो में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल की राजधानी काठमांडो स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर छह किलो गांजा के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक महिला और बिहार के मधुबनी का एक युवक शामिल है। दोनों थाईलैंड से विमान के जरिये गांजा लेकर नेपाल पहुंचे थे।
विज्ञापन

नेपाल के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। ब्यूरो के अनुसार, विमानस्थल पर जांच के दौरान दोनों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से छह किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा दो पासपोर्ट और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी सुनीता देवी (46 वर्ष) और बिहार के मधुबनी निवासी मोहम्मद संतोष नदाफ (35 वर्ष) के रूप में हुई है।
ब्यूरो के सह प्रवक्ता डीएसपी जीवन निरौला ने बताया कि थाईलैंड से आए दोनों भारतीय नागरिकों को विमानस्थल पर जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामान को कब्जे में लेकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें