फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नारायणी नदी के रास्ते नेपाल से लाई गई 30 क्विंटल कद्दू बीज की खेप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार भोर में नेपाल से लाई गई कद्दू बीज की बड़ी खेप पकड़ी। टीम ने गेड़हवा पुल के पास पिकअप से 75 बोरी (30 क्विंटल) कद्दू बीज बरामद किया। मौके से पिकअप चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता बुधवार भोर में एसआई कपिल प्रजापति और पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान एसएसबी झुलनीपुर के एसआई रविंद्र कुमार यादव भी टीम के साथ मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली कि नारायणी नदी के टेलफॉल से गेड़हवा के रास्ते पिकअप में कद्दू बीज लादकर ले जाया जा रहा है।
सूचना पर एसएसबी पथलहवा के निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय को अवगत कराया गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने गेड़हवा पुल के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप पहुंची तो उसे रोककर तलाशी ली गई। वाहन में 40-40 किलोग्राम की 75 बोरियां कद्दू बीज मिलीं।
विज्ञापन

पकड़े गए चालक की पहचान हैदर अली निवासी खैरहवा दूबे, थाना परसामलिक के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि बीज नेपाल से नारायणी नदी के रास्ते नाव से लाया गया था। खेप को कुशीनगर भेजने की तैयारी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वाहन को कस्टम कार्यालय निचलौल के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें