फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल से अवैध मार्ग से भारत में प्रवेश कर रही बैंकॉक की महिला, दो भारतीयों संग गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 03:34 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

पूछताछ में दोनों पुरुष अपना नाम कैलाश निवासी पुरषोत्तम पुर थाना नौतनवां और दूसरा इदू निवासी खरहरवा थाना कोल्हुई तथा महिला ने पूछताछ में अपना नाम मिस सुपाप्रोन निवासी थाईलैंड बताया।
विज्ञापन
गिरफ्तार बैंकॉक की महिला दो भारतीय युवकों के साथ - फोटो : स्त्रोत- एसएसबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवानों ने अवैध रास्ते से थाईलैंड की एक महिला सहित दो भारतीय पुरुष को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई हेतु सोनौली पुलिस को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट विप्लव दौलाऊ ने बताया कि प्रतिदिन की तरह डंडा हेड के जवान गश्त पर निकले थे।

विज्ञापन


भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 519 से लगभग 6 किमी दूरी पर  महुअवा गांव जो अवैध रास्ता है से चार पहिया वाहन से आ रहे थे जिसपर दो भारतीय पुरुष के साथ एक विदेशी महिला पकड़ी गई। पूछताछ में दोनों पुरुष अपना नाम कैलाश निवासी पुरषोत्तम पुर थाना नौतनवां और दूसरा इदू निवासी खरहरवा थाना कोल्हुई तथा महिला ने पूछताछ में अपना नाम मिस सुपाप्रोन निवासी थाईलैंड बताया।

पूछताछ में बताई कि बैंकाक से नेगी जी और उसका पासपोर्ट और भारतीय वीजा वैध है परन्तु वह इमिग्रेशन चेकपोस्ट सोनौली के स्थान पर महुअवा गांव जो आवागमन के लिए अवैध मार्ग से भारतीय सीमा में कर रही थी। इसलिए थाई महिला को हिरासत में लेकर सोनौली पुलिस को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें