फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेड़ काटकर ले जा रहा वाहन पकड़ा, वन विभाग की टीम के साथ हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन रक्षक की तहरीर पर बखिरा पुलिस ने एक आरोपी पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र में चोरी से शीशम का पेड़ काटकर लकड़ी ले जा रहे वाहन को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर टीम का विरोध किया। आरोप है कि उसने वन विभाग की टीम के साथ हाथापाई भी की। पुलिस ने मामले में वन रक्षक की तहरीर पर एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि वन रक्षक सूरज अग्रहरि खलीलाबाद रेंज ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में दूधनाथ निषाद निवासी परतिया थाना बखिरा शीशम के एक पेड़ को अवैध रूप से काटकर ले जा रहे थे। सूचना के बाद वन विभाग के स्थानीय कर्मी सेक्शन प्रभारी शशिभूषण शर्मा की अगुवाई में गाड़ी को पकड़कर ला रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान दूधनाथ निषाद कोपिया के पास सड़क पर स्थानीय लोगों को इकट्ठा करके वन कर्मियों से हाथापाई करते हुए अपशब्द कहने लगा। ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदी लकड़ी को भी ले जाने की कोशिश की। साथ ही उसने वन विभाग की टीम के सरकारी कार्य में व्यवधान डाला। दूधनाथ के द्वारा पूर्व में भी कई बार वन अपराध किया गया है।
विज्ञापन

एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वन रक्षक सूरज अग्रहरि की तहरीर पर मामले में आरोपी दूधनाथ निषाद परतिया के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें