फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंधी से चलती कार पर गिरा पेड़, एक घायल

विज्ञापन
कार पर गिरा पेड़।  
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को दोपहर आंधी की वजह से कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथपुर कला स्थित पुलिया के पास एक चलती कार पर पेड़ गिर गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों में एक घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, झनझनपुर से एक कार महराजगंज की ओर जा रही थी। कार जैसे ही पेट्रोल पंप से आगे पुलिया के समीप पहुंची, उसी दौरान आंधी शुरू हो गई। तभी एक अर्जुन का पेड़ चलती कार पर गिर गया। हादसे में महराजगंज निवासी संदीप मौर्य घायल हो गए जबकि आजमगढ़ निवासी वरुण कुमार सिंह सुरक्षित है। आसपास के लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए भेजा गया। पेड़ गिरने से झनझनपुर-महराजगंज मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने पेड़ की शाखाओं को काटकर हटाया। इसके करीब आधे घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें