फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हैंडपंप पर हाथ धुलने गई किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म

Fri, 04 Jul 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- घर के बगल में स्थित गन्ने के खेत में दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की भोर में लगभग चार बजे दरवाजे पर स्थित हैंडपंप पर हाथ धुलने गई एक 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर गांव के विरप्पन उर्फ राज ने उसे अगवा कर लिया। आरोप है कि गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और गुमसुम सी हो गई। बुधवार की शाम लगभग सात बजे उसके पेट में दर्द होना शुरू हो गया। मां ने पूछा तो उसने आपबीती बताई। घटना की जानकारी होने पर माता-पिता बदहवास हो गए। उन्होंने इसकी सूचना 112 पर पीआवी को दी। पीआरवी ने चौकी प्रभारी कतरारी को सूचना दी और मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी रामरतन यादव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी के मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे बेलराई की तरफ जाने वाली सड़क पर वन विभाग के पौधशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक वीरप्पन उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें