निचलौल। क्षेत्र के एक काॅलेज में छात्र ने अपने दोस्त को बुलाकर मारपीट करने लगा। इसके बाद उस पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे शिक्षक ने छात्र की जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के आमुतालाब निवासी आलोक तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शहर स्थित एक काॅलेज में पढ़ता है। पीड़ित छात्र आलोक का आरोप है कि काॅलेज में ही पढ़ने वाले छात्र विनय गुप्ता ने उन्हें बुलाया। जहां पर वह अभी कुछ समझने का प्रयास करते कि इसी विनय मारपीट करने लगा। वह अपने को बचाव के लिए काफी प्रयास करने लगे। तभी विनय ने चाकू से वार कर दिया। जिस दौरान चाकू आंख में लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गनीमत रहा कि काॅलेज प्रबंधन की ओर से बीच बचाव करने से उनकी जान बच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में पीड़ित छात्र आलोक तिवारी की तहरीर पर आरोपी विनय गुप्ता निवासी बेलवा थाना ठूठीबारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद