फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कॉलेज से लौट रहे छात्र को घेरकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के चिउटहा चौराहे के पास शनिवार को मामूली बात को लेकर एक कुछ लोगों ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी छात्र को जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नीरज गुप्ता (18) निवासी कोहडवल रोजाना की तरह शनिवार को भी शहर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गया था। कॉलेज से लौटने के दौरान नीरज चिउटहा चौराहे के पास के पास पहुंचा था कि कुछ लोग उसे घेरकर पीटने लगे। घायल नीरज को छात्रों की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने नीरज की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार घायल छात्र का इलाज जारी है। मामले में की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें