फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संचारी रोगों को काबू में करने के लिए एक माह चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक व सीएमओ ने सदर सीएचसी से जागरूकता वाहनों को किया रवाना
विज्ञापन


11 से 31 जुलाई तक जिले में चलेगा दस्तक अभियान, घर घर जाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता
महराजगंज। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जिले में एक माह तक चलने वाले विशेष अभियान की मंगलवार को सदर सीएचसी परिसर से शुरुआत की गई। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया एवं नवागत सीएमओ डॉ सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से सदर सीएचसी परिसर से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बार के अभियान में विभिन्न संचारी रोगों के लक्षण वाले व्यक्तियों का ब्यौरा ई-कवच पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि बीते वर्षों में अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस बार भी पहली से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण और 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। अभियान के जरिए लोगों को यह बताया जाएगा कि किसी भी प्रकार का तेज बुखार होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाएं। शीघ्र उपचार से जटिल बुखार के मामलों में त्वरित लाभ मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों का प्रयोग, नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई कराया जाना जरूरी है। यह कार्य अंतर विभागीय समन्वय से होगा। इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी ग्यारह विभागों को सौंपी गयी है। स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग है। वीबीडी कंट्रोल प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यककर्ता को निर्देश दिया कि दस्तक अभियान के तहत बुखार, टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया एवं कालाजार के लक्षण वाले व्यक्तियों, कुपोषित बच्चों, इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) तथा दस्त रोगियों की सूची तैयार करके उनका ब्यौरा ई-कवच पोर्टल पर भी अपलोड करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर डिप्टी सीएमओ डॉ के पी सिंह, सहायक शोध अधिकारी जहांआरा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ नीलोत्पल, अपर जिला मलेरिया अधिकारी अनिल चौरसिया, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह, फार्मासिस्ट आशुतोष त्रिपाठी, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें