फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पैदल घूम रहे स्पेन के नागरिक को पकड़ा, पूछताछ के बाद छोड़ा

Wed, 18 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा (महराजगंज)। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को गांधी चौक के निकट एक विदेशी नागरिक पैदल घूम रहा था।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पुलिस पकड़कर नौतनवा थाने पर ले आई। पूछताछ एवं दस्तावेजों की जांच में सब कुछ संतोषजनक मिलने पर उसे छोड़ दिया गया।
चौकी प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि विदेशी नागरिक को थाने पर लाकर उसके पासपोर्ट की जांच की गई तो उसकी पहचान एंड्रयू बिल निवासी (बर्सिलोना) राष्ट्र स्पेन के रूप में हुई। उसके पास मौजूद भारतीय वीजा पांच अप्रैल 2026 तक के लिए वैध मिला।
पुलिस की पूछताछ में विदेशी नागरिक ने बताया कि वह सोनौली से दिल्ली के लिए बस पकड़ने पहुंचा था, जहां उसकी बस छूट गई। वह बस के चक्कर में पैदल ही नौतनवा तक आ पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि उसके पास मौजूद सभी सामग्री एवं दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता की गई। सब कुछ संतोषजनक होने की पुष्टि होने के बाद उक्त विदेशी नागरिक को बस से अग्रिम यात्रा के लिए गोरखपुर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें