फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सूखे नाले में मिली छह माह की बच्ची

Sun, 29 Jun 2025 06:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के भुंडी बाईपास चौराहा के पास रविवार की सुबह एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुन लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी छोटेलाल ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे थाने पर लाया गया। कुछ देर बाद ही पुलिस की सूचना पर नवजात के माता-पिता भी थाने पर पहुंच गए। सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी ने थाने पहुंच बच्ची का हाल जाना।
नगर के मधुबन नगर वार्ड निवासी मोतीलाल ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता शनिवार की रात में बच्ची गुड़िया को लेकर घर से बाहर निकली थी। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह भूलवश बच्ची को रास्ते में ही छोड़कर घर आ गई थी। लापता होने के बाद से ही परिजन नवजात की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच रविवार की सुबह पुलिस से सूचना मिली कि गायब बच्ची भुंडी बाईपास चौराहा के पास एक सूखे नाले से बरामद हुई है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि चाइल्ड लाइन के माध्यम से कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवजात बच्ची को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें