फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विजन डॉक्यूमेंट 2047 के तहत विकसित राज्य बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त बस्ती मंडल एवं नोडल अधिकारी विजन-विकसित उत्तर प्रदेश अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस दौरान विजय डॉक्यूमेंट 2047 के तहत प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के दूरदर्शी पहल विकसित भारत 2047 के तहत देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना प्रस्तावित है। यह डॉक्यूमेट अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर-कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिक, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सुशासन पर केंद्रित कर तैयार किया जाएगा।
डीएम आलोक कुमार ने बताया कि समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश को साकार करने की दिशा में जनपद का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। अभियान के तहत नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं। साथ ही क्यू आर कोड स्कैन कर भी फीडबैक साझा करने की सुविधा उपलब्ध है। सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अरविंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में विकास के ढांचे को 12 सेक्टरों में बांट कर विकसित करने की दिशा में कार्य योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है। जनपद के ओडीओपी सेक्टर, पीतल उद्योग एवं होजरी उद्योग को विकसित करने को लेकर उपायुक्त उद्योग एवं उद्यमियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डाॅ. मो. रजीउर रहमान, महेश कुमार पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें