फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशामुक्ति और पर्यावरण की रक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। गोरखनाथ मंदिर से बृहस्पतिवार को नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की जनजागरण यात्रा शुरू हुई। मंदिर परिसर में सामूहिक पूजन-अर्चन के बाद लोगों ने नशामुक्ति, जल संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद यात्रा परतावल और महराजगंज होते हुए सोहगीबरवा पहुंची।
विज्ञापन

महामना मालवीय मिशन, सीमा जागरण मंच, रूल ऑफ लॉ सोसाइटी और गायत्री परिवार की ओर से आयोजित यह यात्रा 16 नवंबर तक चलेगी। इसका उद्देश्य भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। सोहगीबरवा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
यात्रा के दौरान गांवों और शिक्षण संस्थानों में जनचौपाल लगाई जाएगी। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन, खरीद-बिक्री और सेवन के खिलाफ भी जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के तहत पंचवटी और हरिशंकरी प्रजाति के पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा है। लोगों को पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी समझाई जा रही है। अभियान के जरिए जल और जीव संरक्षण को भी जनभागीदारी से जोड़ने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में इन संकल्पों पर जोर
- युवाओं को नशे और नशीले पदार्थों से दूर रखना।
- सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जागरूकता फैलाना।
- गांव-गांव जनचौपाल लगाकर लोगों को अभियान से जोड़ना।
- पंचवटी और हरिशंकरी प्रजाति के पौधों का रोपण करना।
- लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल करना।
- जल संरक्षण और जीवों की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें