बृजमनगंज। मां भद्रकाली का शोभायात्रा बृहस्पतिवार दोपहर में नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। इस दौरान युवाओं ने कंधे पर मां भद्रकाली की मूर्ति रख कर परंपरागत तरीके से नगर भ्रमण किया।
शोभायात्रा प्राचीन मां काली मंदिर परिसर से निकल कर कोल्हुई तिराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, सहजनवा बाबू रोड, गल्ला मंडी, डाकघर रोड, रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे स्टेशन रोड, थाना रोड कलवारगढ़, कोल्हुई रोड, मेन रोड, सहित संपूर्ण कस्बे में भ्रमण के बाद शाम को वार्ड नंबर 12 शहीद स्मारक नगर स्थित शिवालय तालाब में विसर्जन किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने डीजे व ढोल नगाड़ों के धुन पर नृत्य किया। तथा जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र में माहौल भक्तिमय हुआ। शोभायात्रा में स्थानीय अखाड़ा कलाकारों ने अनेक हैरतअंगेज कारनामे प्रस्तुत किए। साथ ही बजरंगबली, मां काली, राधाकृष्ण, शंकर पार्वती की मनमोहक झांकी भी शामिल रही।
आनंदनगर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कोल्हुई तिराहे पर मां भद्रकाली की प्रतिमा का आरती उतार कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिजीत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, वरिष्ठ नेता दिलीप चौधरी ने भी अलग-अलग स्थानों पर मां भद्रकाली की मूर्ति का आरती व पूजन किया।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय व्यापारियों द्वारा जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर रवि वर्मा, अमित जायसवाल, सूरज सिंह, शिवा जायसवाल, मोहित वर्मा, श्याम जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, महेश वर्मा, सिद्धांत सिंह, ओमकार जायसवाल, लकी, विष्णु, गोविंद, दीपांकर, सभासद दिलीप गुप्ता, प्रद्युमन सिंह, मनोज जायसवाल, अनूप चौरसिया, जितेंद्र कुमार, परशुराम पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सुरक्षा में मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी
बृजमनगंज में बृहस्पतिवार को निकाले गए मां भद्रकाली के शोभायात्रा में शांति व्यवस्था बनाए रखने व सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहे। सीओ दीपशिखा वर्मा, थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, लेखपाल उपेंद्र त्रिपाठी, रवींद्र यादव, अमरेश कुमार, फरेंदा, पुरंदरपुर, कोल्हुई की पुलिस फोर्स सहित 40 हेडकांस्टेबल, 20 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएससी व फायर सर्विस की गाड़ी सुरक्षा हेतु लगाई गई।