फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
बनैलिया माता मंदिर के वार्षिकोत्सव अवसर पर भव्य शोभा यात्रा में अपने पारंपरिक वेश भूषा में थारू
विज्ञापन
शिव तांडव एवं झांसी की रानी बनी बच्चियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विज्ञापन

नगर व क्षेत्र के अलावा नेपाल से भी हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
मां बनैलिया मंदिर के 35वें वार्षिकोत्सव पर हुआ कार्यक्रम
नौतनवा। नगर स्थित विख्यात मां बनैलिया मंदिर के 35वें वार्षिकोत्सव पर शंखनाद के बीच मंगलवार को स्थानीय कस्बे में ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा नगर में निकाली गई। इसमें नगर व क्षेत्र के अलावा नेपाल से भी हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा में ट्रैक्टर ट्राली पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में विराजमान छोटी-छोटी बालिकाएं एवं माता बनैलिया व रथ पर सजी भगवान शिव व अघोरी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं झांसी की रानी बनीं बच्चियों एवं शिव तांडव में कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन व जयकारों से नगर का वातावरण गुंजायमान हो उठा। बग्गी एवं ट्रालियों पर सजाई गई राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान, राधा-कृष्ण, मां कालिका, बजरंग बली समेत तमाम झांकियों की खूबसूरती देखते ही बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा खनुआ चौराहा, गांधी चौक, जयहिंद चौराहा, जायसवाल मोहल्ला, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। यहां मां की आरती के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव एवं चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर पुलिस फोर्स तैनात रही। नगर भ्रमण के लिए निकाली गई शोभायात्रा का स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा प्रत्येक चौक-चौराहों पर स्वागत करते हुए लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के संरक्षक मुन्ना सिंह एवं अध्यक्ष संतोष जायसवाल समेत समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें