फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मानव तस्करी पर रोक के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। एसएसबी बीओपी डंडाहेड के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के निर्देश पर मंगलवार को कार्यशाला हुई। मदद फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में मानव तस्करी रोकने एवं बाल अधिकारों के संरक्षण विषय पर प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रतिभागियों को मानव तस्करी की पहचान करके उसकी रोकथाम करने, पीड़ितों के संरक्षण और बाल अधिकारों के कानूनी प्रावधानों को लेकर विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने की जानकारी दी गई। साथ ही सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते पहचान करके प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में एसएसबी के उप कमाण्डेंट अमित कुमार शर्मा, सहायक कमांडेंट कार्तिकयेन आर, निरीक्षक प्रदीप कुमार समेत वाहिनी मुख्यालय और सभी सीमा चौकियों के जवानों ने सहभागिता की। वहीं मदद फाउंडेशन के डायरेक्टर राजेश मनी, शशि गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें