फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहाली की मांग लेकर विधायक को साैंपा पत्रक

Wed, 24 Jun 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बानगंगा सिंचाई नहर परियोजना में पूर्व में कार्यरत रहे चार बेलदारों ने शोहरतगढ़ विधायक को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने उन्हें हटाए जाने के मामले की जांच कर दोबारा बहाल किए जाने की मांग की। इसके पहले उन्होंने डीएम को भी इस बाबत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता योगेंद्र,अब्दुल रहीम, अदालत और निरंजन ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वे पिछले लगभग 25 वर्षों से बेलदार के पद पर कार्य कर रहे थे और यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन था। आरोप है कि उन पर विभिन्न प्रकार का आरोप लगाकर पद से हटा दिया गया, ताकि उनके स्थान पर धन उगाही कर अन्य लोगों को नियुक्त किया जा सके।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि एसडीओ व जेई ने उन्हें हटाने का कारण शोहरतगढ़ विधायक की शिकायत को बताया, जिसके बाद उन्होंने विधायक विनय वर्मा से मिलकर उन्हें इसकी जानकारी दिया। शिकायत पत्र मिलने के बाद उन्होंने एसडीओ व जेई से बात कर उनके नाम का उपयोग करने पर रोष जाहिर किया व चारों बेलदारों के हटाने के निर्देश को वापस लेने के लिए डीएम शिवशरणगप्पा जीएन को फोन किया। डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बताया कि सिंचाई विभाग के ड्रेनेज खंड के अधिकारी ही गड़बड़ी कर रहे हैं और उसका खामियाजा चार गरीब परिवार के बेलदारों पर मढ़ रहे हैं और नाम उनका उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें