फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंजड़ पुल के पास ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान

Thu, 02 Apr 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड के रेलवे गेट 31 सी और 32 सी के बीच स्थित अंजड़ पुल के पास बुधवार को दोपहर 3:28 बजे ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने जान दे दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर संपतिहा चौकी पुलिस, नौतनवा और थानाध्यक्ष फरेंदा मौके पर पहुंच गए। दोनों शवों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
चरवाहों के अनुसार, गांव महुआरी और मोगलहा के बीच डूडी के अंजड़ नामक रेलवे पुल के पास छात्र-छात्रा ट्रेन की पटरी पर काफी देर से टहल रहे थे। दोनों स्कूल ड्रेस में थे। इसी बीच गोरखपुर की ओर जा रही इंटरसिटी 15106 डाउन ट्रेन गुजर रही थी। तभी दोनों ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दिए।
विज्ञापन

रेलवे की मैन शिव पूजन चौहान ने बताया कि लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। उसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह के अनुसार मृतकों की पहचान उनके परिजनों ने कर ली है। दोनों भागीरथपुर स्थित इंटर कॉलेज के विद्यार्थी हैं। नौतनवां थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कहा कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें