फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेन के ठहराव के लिए वित्त राज्य मंत्री को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पत्र सौंप नकहा जंगल रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन



पत्र के माध्यम से अधिवक्ता रमेश चौधरी ने बताया कि गोरखपुर से नौतनवा तक रोजी-रोजगार के सिलसिले से प्रतिदिन नौकरी पेशा से जुड़े तमाम लोगों का भी आना-जाना होता है। ट्रेन के अभाव में लोगों को निजी वाहनों से यात्रा करके धन और समय की क्षति सहनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि नौतनवा से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को यदि नकहा जंगल रेलवे स्टेशन पर मात्र 2 मिनट के लिए ठहराव की अनुमति मिल जाए तो सैकड़ों लोगों को सहूलियत मिल जाएगी। साथ ही रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी होगी। संवाद
महंत अवैद्यनाथ को 11वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
घुघली। ग्राम सभा जोगिया ब्रह्मस्थान मठ पर शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ इकाई की ओर से महंत अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एकत्र हुए और महंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की और मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति रहे। मंच संचालन जिला प्रभारी महंथ बालक दास ने किया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर साही, मण्डल प्रभारी बृजेश तिवारी, रामबचन चौहान, धर्मचार्य जिलाध्यक्ष श्याम विहारी, जिला उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें