फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर घर में रखा 46 बोरी खाद बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा बटईडीहा स्थित एक घर में शुक्रवार की दोपहर एसडीएम कुणाल एवं सीओ बसंत सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से रखी 46 बोरी खाद बरामद कर उसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रशासन को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सभा बटईडीहा स्थित मोहम्मद फारुख के घर में तस्करी के उद्देश्य से भारी मात्रा में खाद को डंप कर रखा गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम कुणाल, सीओ बसंत सिंह, तहसीलदार कर्ण सिंह एवं नायब तहसीलदार सुदेव पटेल समेत पुलिस एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। कुल 46 बोरी खाद बरामद किया गया। एसडीएम कुणाल ने बताया कि खाद की खेप को जब्त कर लिया गया है। जिला कृषि अधिकारी को मोहम्मद फारुख के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें