फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकान में लगी भीषण आग, पूरी रात डराती रहीं लपटें

Mon, 12 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के सामने जूते की शोरूम में लगे आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी।
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में शनिवार देर रात करीब एक बजे शाॅर्ट-सर्किट से जूते के शोरूम में भीषण आग लग गई। रास्ते से गुजर रहे बरातियों ने दुकान से धुआं उठते देख अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग इतनी भीषण थी की इसे बुझाने में 15 टैंकर पानी लग गए। टीम ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात में ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दे दी।
जानकारी के अनुसार, सदर ब्लाॅक के सामने आशीष यादव ने जूते का शो-रूम खोल रखा है। दुकान की खरीदारी के लिए शुक्रवार की शाम वह दुकान बंदकर दिल्ली चले गए थे। शनिवार देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रात होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चला। देर रात बरात से आ रहे लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देख इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट के अंदर दमकल कर्मी पहुंच गए। आग की लपटें देखकर आसपास और पीछे मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। अग्निशमन कर्मियों ने एक घंटे के अंदर आग को आगे बढ़ने से रोककर बुझाने के लिए प्रयास तेज किया तब जाकर लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। सुबह करीब आठ बजे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह, एफएसवो वीरसेन सिंह, सच्चिदानंद त्रिपाठी, संजीव सिंह, वीरेंद्र, अमित राय, बजरंगी वर्मा, प्रभु शर्मा, मार्कण्डेय, मोहम्मद आरिफ, कन्हैया सिंह, प्रमोद कुमार, रामनाथ, गौरी शंकर आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें