फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने से खुशगवार हुआ मौसम, मिली राहत

Mon, 22 Jan 2018 12:59 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
धूप खिलने से खुशगवार हुआ मौसम, मिली राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को सुबह करीब 11 बजे से धूप निकलने से करीब एक पखवाड़े से पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि न्यूनतम तापमान शनिवार की तरह रविवार को भी आठ डिग्री सेल्सियस ही रहा जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। धूूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


रविवार को सुबह कोहरा था लेकिन 11 बजे तक धूप निकल गई। इसके बाद लोग धूप में बैठकर आराम करते नजर आए। सड़कों पर भी चहल-पहल दिखी। हालांकि मौसम में उतार - चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। धूप निकलने से जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भी काफी राहत मिली। वह धूप निकलते ही अस्पताल के बाहर धूप में बैठे दिखे। वहीं रोडवेज परिसर में भी यात्री बसों के इंतजार धूप में खड़े दिखे। 
विज्ञापन

शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था वहीं रविवार को यह 19 डिग्री सेल्सियस हो गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें