फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत इंटर कॉलेज में होगी गडकरी की सभा

Mon, 22 Jan 2018 12:54 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पंचायत इंटर कॉलेज में होगी गडकरी की सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम अब पंचायत इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने रविवार को कॉलेज के मैदान का मुआयना किया। ताकि हेलीपैड व जनसभा के लिए स्थान निर्धारित किया जा सके। 
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम पहले परतावल के समीप छातीराम स्थित कृषक विद्यालय परिसर में प्रस्तावित था। वहां जब हेलीपैड बनाने के लिए खुदाई शुरू की गई तो जमीन दलदल मिल जा रही है। ऐसी स्थिति में वहां जमीन हेलीपैड बनाने योग्य नहीं है। इसके बाद दूसरी जगह हेलीपैड बनाने के लिए विचार किया गया और अब पंचायत इंटर कॉलेज में मैदान में जनसभा कराने के अलावा हेलीपैड बनाने की योजना बनाई गई है। उनका कहना है कि चूंकि पंचायत इंटर कॉलेज की जमीन समतल व मैदान बड़ा है। ऐसे में हैलीपैड व जनसभा स्थल आसपास होंगे। हेलीपैड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को पनियरा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नंदू प्रसाद, प्रेमशंकर सिंह, धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी आदि के साथ पंचायत इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण किया गया। ताकि तैयारी शुरू की जा सके।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें