फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद्य विभाग की टीम ने नौतनवा-कोल्हुई में मिठाइयों और पनीर के सात नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को मिठाई की दुकानों और कारखानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने नौतनवा और कोल्हुई क्षेत्र में खोया, पेड़ा, मिल्क केक और पनीर के कुल सात नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले नौतनवा के रानीपुर चौराहे पर एक मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। यहां से खोया और पेड़ा का नमूना लिया गया। इसके बाद घंटाघर चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार की जांच की गई, यहां से खोया और मिल्क के क के नमूने संग्रहित किए गए।
इसी क्रम में टीम ने एक मशरूम भंडार का निरीक्षण कर आनन्दा ब्रांड के पनीर का नमूना लिया। इसके बाद कोल्हुई बाजार स्थित एक मिष्ठान भंडार के कारखाने का निरीक्षण किया गया। यहां से पनीर और खोया के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी और संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय ने बताया बुधवार को कुल सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 17 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मानकों के विपरीत पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें