फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुधमुंहे बच्चे का चेहरा तक नहीं देख पाया पिता, मिल गई मौत की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा थानाक्षेत्र के मेडिकल कॉलेज रोड पर हुए हादसे में पत्नी व नवजात की मौत का मामला
विज्ञापन

महराजगंज। परिवार की माली हालत को ठीक करने की चाह में सऊदी अरब में आजीविका कमाने गए पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा निवासी अजीबुद्दीन के लिए बृहस्पतिवार का दिन दुस्वप्न साबित हुआ। 27 दिन पहले जिस बेटे के पैदा होने पर जश्न मनाया था। वह उसका चेहरा भी नहीं देख सका और बेटे की मौत हो गई।
अजीबुद्दीन बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए तरह-तरह के सपने संजो रहा था। उसके सपने परवान चढ़ते उसके पहले ही बेटा उसे हमेशा के लिए छोड़ गया। शुक्रवार की गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रोड पर हुए हादसे में अजीबुद्दीन की पत्नी व 27 दिन के दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। वह सऊदी अरब से घर आकर बच्चे का मुंह देख पाता कि उससे पहले ही उसके बच्चे की मौत की खबर उस तक पहुंच गई।
विज्ञापन

अजीबुद्दीन करीब चार माह पहले सऊदी अरब में आजीविका कमाने गया था। वह वहां पर ड्राइवर का काम करता है। 27 दिन पहले उसके घर में हमजा पैदा हुआ तो परिजन ने खुशी मनाई। सऊदी अरब में अजीबुद्दीन ने अपनों के बीच मिठाई बांट अपनी खुशियों का इजहार किया था। लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी खुशियों को ग्रहण लग गया और उसके पिता भी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

बेटा रेहान (8) रह-रहकर अपनी मां को ढूंढ रहा है। अजीबुद्दीन के सर से मां का साया पहले ही उठ चुका है और बृहस्पतिवार को बीबी अफसाना व बेटे हमजा को खो दिया। इस हृदय विदारक घटना को सुनकर वह घर के लिए निकलने की तैयारी में है। अजिबुद्दीन चार भाई व एक बहन में सबसे बड़ा है। उसके बाद छोटा भाई अलाउद्दीन, कमालुद्दीन व सेराज व सबसे छोटी बहन है। अभी दो भाईयों की शादी नहीं हुई है। सबकी जिम्मेदारी अजीबुद्दीन पर ही है। उसके पिता निजामुद्दीन घर पर रह कर खेती बाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें