घुघली-कप्तानगंज मार्ग पर पटखौली ढाले पर हुआ हादसा
रिशतेदारी से लौट रहे थे दंपती, पीछे से आ रही कार ने मारी टक्कर
खुशहालनगर। घुघली-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलपुर पटखौली ढाले के पास मंगलवार को बाइक सवार दंपती को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पति पूरी तरह
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे घुघली थाना क्षेत्र के मठिया निवासी चंद्रेश्वर प्रजापति बाइक से अपनी पत्नी पुनीता (40) के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। अभी वह घुघली-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलपुर पटखौली ढाले से आगे ही आये थे कि पीछे से आ रहे एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह सड़क पर गिरते ही अचेत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को टक्कर मारने वाली कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन महिला को फिर उसी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि बेलवा टीकर के आगे महिला की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।