फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रजिस्ट्री के मूल दस्तावेज की एक नकल होगी तैयार

Thu, 23 Jan 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नये वर्ष में पहली जनवरी से उप निबंधन कार्यालय में नया आदेश प्रभावी कर दिया गया है। विभाग रजिस्ट्री के समय मूल दस्तावेज की सिर्फ एक ही कॉपी तैयार कराएगा।
विज्ञापन

इसी को स्कैन कराकर कॉपी खुद रखेगा। प्रक्रिया के लिए विभाग रजिस्ट्री के समय मूल कॉपी पांच घंटे बाद खरीदार को देगा। इस व्यवस्था से रजिस्ट्री की नकल मांगने पर स्पष्ट और साफ अभिलेख मिल सकेगा। उप निबंधक कार्यालय में पहले किसी भी बैनामे की दो कॉपी तैयार की जाती थी।
एक उपभोक्ता के लिए दूसरी फोटो स्टेट कॉपी कार्यालय के लिए। जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता नकल की कॉपी मांगता तो उसे फोटो स्टेट की कॉपी दी जाती थी जो अस्पष्ट और धुंधली रहती थी।
विज्ञापन

स्टांप एवं पंजीयन विभाग के निर्देश पर अब रजिस्ट्री के समय एक ही मूल कॉपी तैयार होगी। उसी कॉपी से रजिस्ट्री विभाग को स्कैन करके कॉपी रखनी है। अगर रजिस्ट्री दोपहर 12 बजे तक हुई है तो विभाग मूल दस्तावेज शाम पांच बजे तक देगा। नए आदेश के तहत अब तक जिले में 720 रजिस्ट्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें