पनियरा। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोनहां निवासी शिवम की पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरवल में पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों का रो रोकर बुरा है।
बालक के पिता जोगिंदर ने बताया कि शिवम (12) अपने ननिहाल पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरवल में पोखरे में शव मिला। शव को गोनहां लाया गया। वह अपनी मां के साथ दो दिन पहले ननिहाल पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरवल शादी समारोह में शामिल होने गया था।
बृहस्पतिवार की शाम चार बजे उसका शव वहीं पास के पोखरे में मिला। परिजन शव लेकर गोनहां आए और पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं और वह दो भाई और दो बहन हैं।
शिवम कक्षा चार में पढ़ता था। बालक के पिता ने बताया कि कुछ समझ में नहीं आ रहा है की घटना कैसे हो गई। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की सटीक जानकारी हो सकेगी। उधर, गांव के लोगों के मुताबिक पोखरे में वह नहाने गया था। उसके साथ गांव के कुछ बच्चे भी थे, लेकिन घटना के बाद कोई कुछ बोल नहीं रहा है।
थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, परिजन की मांग पर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।