फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चे से साथ की गई हैवानियत: सिर्फ पेड़ से आम तोड़ने पर बच्चे को बांधकर पीटा, डंडे से की पिटाई

Wed, 29 Apr 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

चौक बाजार क्षेत्र का एक बच्चा मंगलवार की दोपहर में सिवान की तरफ खेलने गया था। इसी दौरान बच्चे ने पेड़ से आम तोड़ लिया। आम तोड़ते हुए बच्चे को पेड़ मालिक ने देख लिया। इससे नाराज होकर सरिता और उसके पति रामनाथ ने बच्चे का हाथ पैर पेड़ से बांध दिया और डंडे से बेरहमी से पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
मारपीट में घायल किशोर - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र में एक बच्चे को आम तोड़ने के आरोप में बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दंपती का चालान कर दिया। हालांकि जमानत पर वह रिहा हो चुके हैं। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चौक बाजार क्षेत्र का एक बच्चा मंगलवार की दोपहर में सिवान की तरफ खेलने गया था। इसी दौरान बच्चे ने पेड़ से आम तोड़ लिया। आम तोड़ते हुए बच्चे को पेड़ मालिक ने देख लिया। इससे नाराज होकर सरिता और उसके पति रामनाथ ने बच्चे का हाथ पैर पेड़ से बांध दिया और डंडे से बेरहमी से पिटाई करने लगे।

घटना का शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे के साथ की गई इस क्रूरता को देखकर आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे को छुड़ाया। मामले की जांच शुरू की। इतनी देर में बच्चे के परिजनों को भी मामले की जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों से जानकारी लेने के बाद दंपती व के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों का चालान कर दिया। देर शाम को दोनों छूट गए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी सरिता देवी पत्नी रामनाथ और रामनाथ पुत्र भगवंत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया है। कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें