परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी गुड़िया उर्फ सबीरून निशा ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका निकाह 24 जून 2024 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुआ था।
शादी के कुछ माह बाद पति असफाक, सास भोली, ननद अंकिता, रेशमा, सलमी, साजमा तथा रिश्तेदार अमीरून निशा ने एक राय होकर अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दहेज न मिलने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि ढाई लाख रुपये की मांग को लेकर उससे आए दिन मारपीट की जाती रही। पति और ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी मां के जेवर गिरवी रखकर 20 हजार रुपये भी दिए, फिर भी ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला। 24 सितंबर 2024 को सुबह करीब 10 बजे सभी लोगों ने मारपीट कर चारपहिया वाहन में बैठाकर पिपरपाती चौराहे पर छोड़ दिया और फरार हो गए। संवाद