घुघली। क्षेत्र के ढ़ोडीला गांव में विवाहिता का उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़िता ने घर में बंद कर मारने-पीटने, शादी में मांग के अनुसार दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
ग्राम सभा मिश्रौली थाना नेबुआ नौरंगिया निवासी कुमकुम देवी ने तहरीर में बताया कि शादी 12 जुलाई 2024 को ग्राम सभा ढ़ोडीला थाना घुघली निवासी मोहन यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति, श्वसुर, सास सहित अन्य मारने-पीटने लगे। अच्छा बर्ताव नहीं करते थे। कुछ माह पहले मार-पीट कर पीड़िता को एक कोठरी में बंद कर दिया गया।
किसी तरह मौका पाकर अपने पिता को फोन किया तो वह आकर उसे घर ले गए। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव ने बताया कि आरोपी पति मोहन यादव, ससुर बृजनाथ यादव, सास गमला देवी, भसुर बलिराम व बंशी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।