फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हियुवा नेता की तहरीर पर बिहार के मौलाना पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर विवादित बयान देने का है आरोप
विज्ञापन

नौतनवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर विवादित बयान देने वाले बिहार के मौलाना के विरुद्ध नौतनवा पुलिस ने हियुवा नेता नरसिंह पांडेय की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाने में तहरीर देकर हियुवा नेता नरसिंह पांडेय ने बताया कि बिहार के एक मौलाना की ओर से सीएम योगी की माता के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी से जन भावनाओं को ठेस पहुंचा है। साजिशन दिया गया मौलाना का यह बयान देश और समाज को तोड़ने तथा हिंसा को भड़काने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि नरसिंह पांडेय की शिकायत पर मौलाना सलीम निवासी अज्ञात के विरुद्ध जानबूझकर अपमानित करने एवं लोगों के बीच घृणा या शत्रुता फैलाने के इरादे से झूठी अफवाह फैलाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें